सलूणी में राहगीर पर गिरा पत्थर, सिर में लगी चोट
उपमंडल सलूणी के मौड़ा में राहगीर सिर पर पत्थर लगने से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 02:44 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 02:44 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : उपमंडल सलूणी के सलूणी मौड़ा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक राहगीर घायल हो गया। घायल हो सलूणी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। सुनील कुमार पुत्र हंसराज निवासी हलेला मौड़ा बुधवार शाम घर जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी से पत्थर नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। एंबुलेंस की मदद से घायल को सलूणी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें