Move to Jagran APP

धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है भाजपा सरकार : पवन नैयर

भाजपा शासनकाल में चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 08:58 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 08:58 PM (IST)
धरातल पर कार्य करने में विश्वास
रखती है भाजपा सरकार : पवन नैयर
धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है भाजपा सरकार : पवन नैयर

संवाद सहयोगी, चंबा : भाजपा शासनकाल में चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाया गया है। भाजपा सरकार केवल घोषणाओं में नहीं बल्कि धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है। यह बात सदर विधायक पवन नैयर ने बुधवार को यहां जारी बयान में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि चंबा के लोगों की समस्याओं का तत्परता से निवारण किया जा रहा है। विधानसभा सत्र में भी जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। मार्केटिंग कमेटी के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य आरंभ करवाने के लिए विधानसभा में प्रश्न लगाया गया था। इसके परिणामस्वरूप केंद्र देवीदेहरा में अब मार्केटिग कमेटी कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। मिनी सचिवालय के निर्माण से संबंधित प्रश्न भी विधानसभा में लगाया गया है। नैयर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश ने देशभर में एक अलग पहचान कायम की है। विकास के दम पर ही पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत मिली है। कोरोना महामारी में भी मुख्यमंत्री की कार्यकुशलता के चर्चे देशभर में हुए हैं। हर तरफ हो रहे विकास को विपक्षी हजम नहीं कर पा रहे हैं और बेबुनियाद ब्यानबाजी करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा राज्यपाल के साथ किए गए दु‌र्व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में मिली करारी शिकस्त से विपक्षी बौखला गए हैं और इस प्रकार के कृत्य कर सियासी जमीन तलाशने लगे हैं। कांग्रेस के विधायकों को राज्यपाल से जल्द माफी मांगनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.