Move to Jagran APP

कृषि कानूनों व महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कृषि सुधार संशोधन अधिनियम के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 05:05 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 05:05 AM (IST)
कृषि कानूनों व महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कृषि कानूनों व महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, चंबा : कृषि सुधार संशोधन अधिनियम के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी चंबा की समस्त कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति विभाग, कांग्रेस पार्टी किसान सेल, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग, कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग युवा कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली।

loksabha election banner

केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि कृषि सुधार संशोधन अधिनियम में कई त्रुटियां हैं। इन कानूनों से किसान अपनी जमीन से हाथ धो बैठेंगे। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कुछ चुनिंदा कारपोरेट घरानों के हाथ की कठपुतली बनकर किसानों का शोषण कर रही है।

दिल्ली-एनसीआर के साथ लगती विभिन्न सीमाओं पर किसान लगभग तीन महीने से आंदोलनरत हैं लेकिन केंद्र सरकार अपने अड़ियल रवैये से किसानों का अपमान करने पर तुली है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, रमेश राव, युकां अध्यक्ष अनिल राणा, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, पूर्व युकां अध्यक्ष कपिल भूषण, जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर, महमूद अहमद, ललित भूषण, पंडित लक्ष्मीधर शर्मा, जगदीश हांडा, नरेश राणा, आरिफ मलिक, खलिद मिर्जा, नेक राम, जीवन सलारिया, प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

---------

महंगाई ने बढ़ाई दिक्कत

कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित भरमौरी ने कहा एक तरफ सरकार देश के किसानों का दमन कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता की मुश्किलें बढ़ा रही है। पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि करके सरकार ने इसके संकेत दे दिए हैं। पेट्रोल 100 रुपये का आंकड़ा छू गया है, डीजल 90 पर खेल रहा है व रसोई गैस तो पंहुच से बाहर हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.