Move to Jagran APP

भाजपा युवा मोर्चा मंडल डलहौजी ने रोपे देवदार के पौधे

भाजपा युवा मोर्चा मंडल डलहौजी पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:17 AM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा मंडल डलहौजी ने रोपे देवदार के पौधे

संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाजपा युवा मोर्चा मंडल डलहौजी पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है। युवा मोर्चा ने पौधे रोपने का अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार को डलहौजी नगर के कथलग-एक व दो बूथ में पौधे रोपे गए। कार्यकर्ताओं ने देवदार के पौधे लगाए। देवदार के पेड़ से जहां छाया मिलती है, वहीं इससे इमारती लकड़ी भी प्राप्त होती है। देवदार की लकड़ी को काफी मजबूत माना जाता है। साथ ही इस पेड़ की जड़ें मिट्टी को बांधे रखती हैं जिस कारण भूस्खलन भी नहीं होता है।

loksabha election banner

भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवंत सिंह, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री साहिल पम्मा, मंडल आइटी सेल संयोजक दीपक कालिया, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सचिव नरेंद्र टंडन, पार्षद संजीव पठानिया, विशाल आनंद, अमन, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश शर्मा, युवा कार्यकर्ताओं में शुभम, विजय कुमार, करण, अविनाश, मनीष, विक्की, अनुज ने पौधे रोपे। विजय ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिशा-निर्देश से भाजपा प्रदेशभर में पौधारोपण अभियान चला रही है। उन्होंने मंडलस्तरीय पौधारोपण अभियान के सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा मंडल डलहौजी को बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.