छेड़छाड़ का आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस थाना डलहौजी के तहत शनिवार को दर्ज किए गए पोक्सो एक्ट के मामले में आरोपित युवक शनिवार देररात स्वयं पुलिस थाना डलहौजी पहुंच गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डलहौजी : पुलिस थाना डलहौजी के तहत शनिवार को दर्ज किए गए पोक्सो एक्ट के मामले में आरोपित युवक शनिवार देररात स्वयं पुलिस थाना डलहौजी पहुंच गया। शुक्रवार रात को आरोपित फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। शनिवार रात को आरोपित स्वयं थाना में पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बंद हवालात कर दिया। रविवार सुबह आरोपित को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसडीपीओ डलहौजी रोहिन डोगराने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें