केवल सिंह बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष
चंबा जिला निवासी केवल सिंह ठाकुर को श्री राजपूत करणी सेना हिमाचल प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 08:28 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 08:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डलहौजी : चंबा जिला निवासी केवल सिंह ठाकुर को श्री राजपूत करणी सेना हिमाचल प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। केवल सिंह ठाकुर प्राउड ऑफ नेशन हिमाचल एनजीओ परिवार के जिला चंबा के अध्यक्ष भी हैं। संस्था के माध्यम से उनके द्वारा की जा रही समाजसेवा के चलते उन्हें यह पद सौंपा गया है। अपनी ताजपोशी पर केवल सिंह ने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ विक्की बाबा, श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसका वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें