क्वारंटाइन के नियमों का पालन न करने पर मामला दर्ज
क्वारंटाइन के नियमों का पालन न करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 07:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : क्वारंटाइन के नियमों का पालन न करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है। मनोज कुमार निवासी गांव बग्धार ग्राम पंचायत जटखरी गोवा से वापस आया था। इस पर उसे क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन उसके द्वारा क्वारंटाइन में रहने के नियमों की अवहेलना की गई। जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है, वे क्वारंटाइन के नियमों का पालन करें। ऐसा न करने पर उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें