सपड़ी में दो दिन से नहीं उठा कूड़ा
कफ्र्यु में ढील के दौराना रोजाना सैकड़ों लोग चंबा शहर में खरीदारी व अन्य काम निपटाने के लिए आते हैं। इससे यहां पर कूड़ा होने से उनके साथ पर्यटकों में भी गलत संदेश जाता है। सपड़ी वासियों ने जल्द नगर परिषद से शहर में लगे कूड़े के ढेरों को हटाकर गंदगी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। उधर नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है।
संवाद सहयोगी, चंबा : शहर में दो दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण चंबा में कई जगह कूड़े के ढेर लगने से बदबू फैलनी शुरू हो गई है। लोगों को मास्क के साथ मुंह पर रूमाल रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
चंबा शहर के सपड़ी वार्ड में वीरवार को कूड़ादान के साथ कूड़े के ढेर लगे रहे। सपड़ी में दो दिन से कूड़ा नहीं उठाए जाने से फैली गंदगी से उठने वाली दुर्गध के कारण लोगों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। कूड़ादान में बेसहारा पशुओं के मुंह मारने से गंदगी सड़कों पर बिखर रही है। शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। कंटेनरों से कूड़ा सड़क तक पहुंच गया है। इससे कारोबारियों सहित राहगीर परेशान हैं।
कर्फ्यू में ढील के दौरान रोजाना सैकड़ों लोग चंबा शहर में खरीदारी व अन्य काम निपटाने के लिए आते हैं। शहर में कूड़ा होने से लोगों में गलत संदेश जाता है। सपड़ीवासियों ने नगर परिषद से शहर में लगे कूड़े के ढेरों को हटाकर गंदगी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिली है। जल्द ही वार्ड में सफाई कर्मचारियों को भेजकर कूड़ा हटा दिया जाएगा।