Move to Jagran APP

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ल मंडरा रहे हैं। इस संकट के निवारण के लिए पौधरोपण व पौधों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर पौधे लगाएं। यदि धरती को बचाना है

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:16 AM (IST)
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सहयोगी, चंबा : द्रोण प्रशिक्षण अकादमी चंबा और वैदिक वाइब्स ईको टूरिज्म रिजोर्ट मैहला ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधारोपण किया। दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों मनीष जमवाल, हरीश कुमार और देविंद्र सिंह की अगुवाई में जगह-जगह पौधारोपण किया और लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए। मनीष जमवाल ने कहा कि मौजूदा समय में अंधाधुंध पेड़ कटान किया जा रहा है। नतीजतन लोगों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन आने वाले खतरे का संकेत है। ऐसे में सभी जीवधारियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस संकट के निवारण के लिए पौधारोपण व पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर पौधे लगाएं। यदि धरती को बचाना है तो पौधारोपण करना अनिवार्य है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.