राम सिंह ने जीती पांच हजार मीटर दौड़
भिषेक ने पहला विपुलने दूसरा तथा कमलेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में राधा ने पहला उमा ने दूसरा व ज्योतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रोफेसर राकेश राठौर प्रोफेसर परविन्दर प्रोफेसर सीमा ओहरी डॉ हेमन्त डॉ मनेश डॉ ज्योतिन्द्रा प्रो सुमित प्रो पल्लवी बेरी प्रो मीनाक्षी प्रो प्रणीताप्रो विदुषी डॉ जयश्री प्रो अविनाश प्रो पूर्णिमा प्रो आशीष डॉ चमन प्रो हाकम प्रो प्रशांत डॉ सन्तोष व खेल अधिकारियों में विभिन्न विद्यालयों से शारीरिक शिक्षक राजेश शर्मा उमेश चोणा कमल जीत अनिल नीरज हांडा कुमारी अनिता शामिल रहे।
संवाद सहयोगी, चंबा : पुलिस मैदान बारगाह में बुधवार को शुरू हुई राजकीय महाविद्यालय चंबा की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। दौड़ के विभिन्न वर्गो के मुकाबलों में खिलाडि़यों ने एक दूसरे से आगे निकलने के लिए खूब पसीना बहाया।
1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में कमनेश ने पहला व राम सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में राम सिंह ने पहला, बबलू ने दूसरा तथा नरेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक के महिला वर्ग में अनिता ने पहला, उमा ने दूसरा तथा कांता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी मुकाबले के पुरुष वर्ग में किरण ने पहला, मोहित ने दूसरा तथा खेती राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद के पुरुष वर्ग में अभिषेक ने पहला, विपुलने दूसरा तथा कमलेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में राधा ने पहला उमा ने दूसरा व ज्योतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने कहा कि हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए। जीतता वही है जो अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल के मैदान में करें। खेल के क्षेत्र में भी अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेलों से चरित्र व व्यक्तिगत विकास होता है। जीवन में समाज के लिए भी कुछ काम करके जाएं। इसके बाद महाविद्यालय की छात्रा रिधम ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन व खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलवाई गई। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिव दयाल प्रोफेसर सुनीता महाजन, राकेश राठौर, परविन्दर, सीमा ओहरी, प्रो. सुमित, पल्लवी बेरी, मीनाक्षी, प्रणीता, विदुषी, प्रो. अविनाश, पूर्णिमा, आशीष, हाकम, प्रशांत, डॉ. जयश्री, हेमंत, मनेश, ज्योतिन्द्रा, चमन व डॉ. संतोष सहित राजेश शर्मा, उमेश चोणा, कमल जीत, अनिल, नीरज हांडा, कुमारी अनिता आदि मौजूद रहे।