मंगला में सांप ने डसी महिला, अस्पताल में भर्ती
संवाद सहयोगी चंबा ग्राम पंचायत मंगला के गांव मंगला में मंगलवार शाम को एक महिला को सांप द्वारा डंसने का मामला सामने आया है। महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। हिना (26) पत्नी शम्मी निवासी गांव एवं ग्राम पंचायत मंगला मंगलवार को शाम के समय खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसे डंस लिया जिस कारण उसकी चीख निकल गई। इतने में आसपास कार्य कर रहे परिजन तथा अन्य लोग उसकी ओर दौड़े। नजदीक पहुंचने
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत मंगला के गांव मंगला में मंगलवार शाम को एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। हिना (26) पत्नी शम्मी निवासी मंगला मंगलवार शाम के समय खेत में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया, जिस कारण उसकी चीख निकल गई। इतने में आसपास कार्य कर रहे परिजन व अन्य लोग उसकी तरफ दौड़े और उसका हालचाल जाना। महिला की बिगड़ती हालत को देख कर परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया है।