प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में निराला टीम प्रथम
राजकीय महाविद्यालय चंबा में शनिवार को हिदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश प्रो. कुलदीप अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इन प्रतिस्पर्धाओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वल्लित किया गया। तदोपरांत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कविता पाठ में उषा प्रथम शिल्पा द्वितीय राबिया तबस्सुम तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में निराला टीम ने प्रथम कबीर ने द्वितीय
फोटो सहित-
संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय महाविद्यालय चंबा में शनिवार को हिदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश प्रो. कुलदीप अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इन प्रतिस्पर्धाओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वल्लित किया गया। तदोपरांत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कविता पाठ में उषा प्रथम, शिल्पा द्वितीय, राबिया तबस्सुम तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में निराला टीम ने प्रथम, कबीर ने द्वितीय, महादेवी टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल, प्रो. परविदर कुमार, डॉ. हेमंत पाल, डॉ. चमन सिंह, डॉ. संतोष, प्रो. प्रशांत, प्रो. अविनाश आदि उपस्थित रहे।