वन विभाग अधिकारियों-कर्मियों ने सुर्खीगला में लगाया भंडारा
वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सोमवार को वन परिक्षेत्र कायरलय परिसर सुर्खीगला(बनीखेत) में विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह के समय कायरलय परिसर में स्थित शिव मंदिर व वन देवी मंदिर में वन मंडल अधिकारी डलहौजी राकेश कटोच की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने हवन पूजन व कन्या पूजन किया। वहीं विभाग की महिला कर्मचारियों द्वारा भजन कीर्तन से प्रभु गुणगान किया गया। इसके उपरांत दोपहर एक बजे से देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में उपमंडलाधिकारी(नागरिक) डलहौजी डॉक्टर मुरारी लाल सहित बनीखेत डलहौजी ढलोग बगढार बैकुंठ नगर उगराल सुकाड़ाईं बाई व आसपास के क्षेत्रों के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर सुर्खीगला (बनीखेत) में विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह के समय कार्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर व वन देवी मंदिर में वन मंडल अधिकारी डलहौजी राकेश कटोच की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने हवन व कन्या पूजन किया। वहीं विभाग की महिला कर्मचारियों द्वारा भजन-कीर्तन से प्रभु गुणगान किया गया। इसके उपरांत दोपहर एक बजे से देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में एसडीएम डलहौजी डॉक्टर मुरारी लाल सहित बनीखेत, डलहौजी, ढलोग, बगढार, बैकुंठ नगर, उगराल, सुकाड़ाईं बाई व आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप