बाथरी में मतदान के लिए किया जागरूक
फोटो सहित 24 बीएएन 61 कैप्शन मतदाता जागरुकता रैली निकालते रावमापा बाथरी के विद्यार्थी। संवाद सहयोगी डलहौजी मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथरी में प्रश्नोत्तरी वाद विवाद और लघु नाटिका आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए मतदान व मतदाता की महत्ता पर बल दिया। वहीं सभी से मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रवक्ता नीरज शमर ने मंच संचालन किया। जबकि मतदाता जागरुकता पर लघु नाटिका में केवल सिंह प्रश्नोत्तरी के सफल आयोजन के लिए राजिद्र कुमार और हरी चंद से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अध्यापकों ने विद्यार्थियों से इस अभियान को जन जन तक पंहुचने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम पाल ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र का आधार है और मतदान करना सभी का कर्तव्य है। इसलिए वोट की महत्ता को समझते हुए निष्पक्ष रूप से मतदान करें। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथरी में प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद और लघु नाटिका आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए मतदान व मतदाता की महत्ता पर बल दिया। वहीं सभी से मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रवक्ता नीरज शर्मा ने मंच संचालन किया। जबकि मतदाता जागरूकता पर लघु नाटिका में केवल सिंह, प्रश्नोत्तरी के सफल आयोजन के लिए राजिद्र कुमार और हरी चंद से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अध्यापकों ने विद्यार्थियों से इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम पाल ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र का आधार है और मतदान करना सभी का कर्तव्य है। इसलिए वोट की महत्ता को समझते हुए निष्पक्ष रूप से मतदान करें।