स्वामी राजेश्वरानंद भारती जी की पुण्यातिथि पर निकाली शोभायात्रा
-कुणाल भाई शास्त्री ने भागवत कथा में की प्रवचनों की अमृत वर्षा संवाद सूत्र, बकलोह : स्वामी राजेश्व
-कुणाल भाई शास्त्री ने भागवत कथा में की प्रवचनों की अमृत वर्षा
संवाद सूत्र, बकलोह : स्वामी राजेश्वरानंद भारती जी की पुण्यातिथि पर मंगलवार को स्वामी श्री हरीगिरी सन्यास आश्रम परिसर ककीरा में पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजन भाई पटेल की अगुवाई में स्थानीय ट्रस्टियों व क्षेत्रवासियों ने सुबह के समय आश्रम परिसर में स्थित रामेश्वरम धाम मंदिर में हवन पूजन किया वहीं स्वामी राजेश्वरानंद भारती की प्रतिमा पर पुष्प व फूलमालाएं अर्पित कीं। इसके उपरांत आश्रम परिसर से लेकर बकलोह तक स्वामी जी भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरोज थापा द्वारा सवा लाख रुपये आश्रम ट्रस्ट को देने की घोषणा की गई जबकि ककीरा महिला मंडल ने भी आश्रम ट्रस्ट को 31 हजार रुपये आश्रम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजन भाई पटेल को प्रदान किए गए। इस अवसर पर आश्रम ट्रस्टी दीपक महाजन, देवेंद्र राज महाजन मुख्य रूप से मौजूद थे।