सरकारी योजनाओं का हो प्रचार-प्रसार
संवाद सहयोगी, बड़सर : पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। पंचायती राज
संवाद सहयोगी, बड़सर : पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए राजीव गांधी पंचायती राज सशक्तीकरण अभियान के तहत 55 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र की डुगवाड़ पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। संबंधित विभाग इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। पंचायतें लोकतंत्र का सशक्त माध्यम हैं। पंचायतों के रखरखाव व आधारभूत ढांचे के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। चरणबद्ध तरीके से नए भवन बनाने के लिए धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पंचायतों में बेहतर कामकाज के लिए पंचायत सहायकों के पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। लावारिस पशुओं की समस्या के हल के लिए गोसदनों का निर्माण किया जा रहा है। लावारिस पशुओं से छुटकारा जनसहयोग से ही मिलेगा। बड़सर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को स्वीकृत करवाया जा रहा है। उन्होंने संपर्क मार्ग सूड़े दा नाला, निर्माणाधीन महिला मंडल भवन व युवक मंडल भवन निर्माण के लिए संबंधित विभाग को प्राकलन तैयार करने के आदेश दिए ताकि इन कार्यो के लिए बजट का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की पेयजल समस्या का निदान करने के लिए क्षेत्र में गर्मियों में हैंडपंप लगा दिया जाएगा। इस मौके पर डुगवाड़ पंचायत प्रधान ¨पगला देवी, वार्ड सदस्य शक्ति चंद, सलोचना देवी, डैनी जसवाल, अजय, विशाल शर्मा, राजीव, भूपेंद्र ¨सह, दीपक, बलवंत ¨सह, गगन ¨सह, इंद्रजीत, आदि उपस्थित थे।