Move to Jagran APP

जलस्तर बढ़ा, डूबने से बचा मछलियां पकड़ने गया युवक

बरसात के मौसम में मझासू खड्ड पर मछली का शिकार करने के लिए गए पेहड़वीं गांव के एक व्यक्ति की जान खतरे में पड़ गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 08:25 AM (IST)
जलस्तर बढ़ा, डूबने से बचा मछलियां पकड़ने गया युवक
जलस्तर बढ़ा, डूबने से बचा मछलियां पकड़ने गया युवक

संवाद सहयोगी, कुठेड़ा : जिला बिलासपुर के कंदरौर क्षेत्र की मझासू खड्ड पर मछलियों का शिकार करने गए पेहड़वीं गांव के युवक की जान खतरे में पड़ गई। अचानक बाढ़ आने से युवक करीब चार घंटे तक एक गुफा में अपनी जिदगी की जंग लड़ता रहा। बताया जा रहा है कि बकरोआ पंचायत के गांव मझासू खड्ड और दरिया के संगम के पास 35 वर्षीय चंद्रसेन पुत्र प्रेम लाल रविवार सुबह करीब 6.30 मछलियों का शिकार करने के लिए गया। अचानक साथ लगती खड्ड में पानी की तेज आवाज आने लगी। इससे उसे अंदाजा हो गया कि खड्ड में बाढ़ आ गई है। पानी बढ़ता देख चंद्रसेन अपनी जान बचाने के लिए थोड़ी दूरी पर बनी गुफा की ओर चला गया और पानी उतरने का इंतजार करने लगा। सुबह शुरू हुई बारिश के चलते चंद्रसेन की माता बिद्रा देवी को बेटे की चिता सताने लगी। बिद्रा उसे देखने के लिए खड्ड की तरफ चली गई। वह जैसे पुल के पास पहुंची तो उसने देखा कि उसका बेटा गुफा में बैठा हुआ है। चंद्रसेन के पास मोबाइल फोन न होने के कारण उससे सही ढंग से बात नहीं हो पा रही थी। मां ने बेटे के साथ हाथ के इशारों में बात की। बेटे को बचाने के लिए बिंद्रा ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। लोगों ने मछुआरों को सहायता के लिए बुलाया। स्थानीय लोगों ने मछुआरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद चंद्रसेन को गुफा से बाहर निकाला। इस दौरान उसकी बहन सानु भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गुफा में ठंड होने के कारण चंद्रसेन ने आग का सहारा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.