विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL में खेलेंगी हिमाचल की 3 खिलाड़ी, तनुजा और रेणुका के बाद सुषमा वर्मा का भी चयन; यूपी वारियर्स से जुड़ी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 12:49 PM (IST)

वूमेन प्रीमियर लीग में इस बार हिमाचल प्रदेश की तीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। सुषमा वर्मा को यूपी वारियर्स ने 30 ...और पढ़ें

हिमाचल की क्रिकेटर तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर और सुषमा वर्मा।

हिमाचल की क्रिकेटर तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर और सुषमा वर्मा।

HighLights

  1. सुषमा वर्मा को यूपी वारियर्स ने 30 लाख में खरीदा।

  2. तनुजा कंवर और रेणुका सिंह गुजरात जाइंट्स के लिए खेलेंगी।

  3. हिमाचल प्रदेश की कुल तीन खिलाड़ी WPL में शामिल।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। वूमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 में इस बार हिमाचल प्रदेश की तीन खिलाड़ी दिखाई देंगी। इनमें तनुजा कंवर, रेणुका सिंह के अलावा पूर्व भारतीय टीम सदस्य सुषमा वर्मा भी शामिल हुई हैं। डब्ल्यूपीएल के लिए बुधवार को हुई नीलामी में सुषमा वर्मा को 30 लाख रुपये में यूपी वारियर्स ने अपने साथ जोड़ा है।

विकेट कीपर सुषमा का बेस प्राइज 30 लाख रुपये निर्धारित किया गया था। ऑक्शन में यूपी वारियर्स ने उसे बेस प्राइज पर ही अपना साथ जोड़ा। 

2 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

नीलामी में हिमाचल की दो अन्य खिलाड़ी भी शामिल थीं, जिसमें शिवानी सिंह और सोनल ठाकुर थी, जिनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। 

शिवानी का ऑक्शन के लिए आया था नाम

शिवानी का ऑक्शन के लिए नाम आया, लेकिन उसे अपने साथ जोड़ने में किसी टीम ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके अलावा सोनल का आक्शन में नाम नहीं आया।

तनुजा और रेणुका गुजरात जाइंट्स में खेलेंगी

आलराउंडर तनुजा कंवर को गुजरात जाइंट्स ने रिटेन किया है और गेंदबाजी रेणुका सिंह ठाकुर गुजरात टीम के जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: जापान से वादा पूरा कर लौटे निषाद ने माता-पिता को पहनाए दोनों गोल्ड मेडल, हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर जोरदार स्वागत