Move to Jagran APP

दुर्गादास को मिली प्रधान पद की कमान

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड टेक्निकल एंप्लाय यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक नयना देवी में जिला प्रधान तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:23 AM (IST)
दुर्गादास को मिली प्रधान पद की कमान

संवाद सहयोगी, नयनादेवी : राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक नयना देवी में हुई। इसमें जिला प्रधान तिलक राज शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान कोट सब यूनिट के चुनाव क रवाए गए। इसमें दुर्गादास चंदेल को प्रधान, परनैल सिंह ठाकुर वरिष्ठ उप प्रधान, उपप्रधान जोगिद्र सिंह, सुनील कुमार और गुरदास सिंह को बनाया। महेंद्र सिंह सचिव, शिवदत्त सह सचिव, जगदीश चंद वित्त सचिव, भाग सिंह संगठन सचिव, चरण सिंह मुख्य सलाहकार, अश्विनी कुमार प्रेस सचिव चुने गए। संगठन की बैठक में विद्युत कर्मचारियों की घटती संख्या पर चर्चा की गई। संगठन ने बोर्ड प्रबंधक व सरकार से अनुरोध किया है कि घटती कर्मचारियों की संख्या पर विशेष रूप से ध्यान दें ताकि उपभोक्ताओं को कर्मचारियों से अच्छी सेवाएं प्रदान हो सके। कर्मचारी संघ ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाए। बैठक में जिला सचिव श्यामलाल, वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण चंद, उप प्रधान प्रवीण कुमार, सह सचिव आशीष चंदेल, घुमारवीं मंडल प्रधान मस्तराम शर्मा, बिलासपुर मंडल प्रधान प्रेम लाल ठाकुर, बलबीर सिंह राणा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.