रट गांव की विवाहिता ने निगला जहर, आइजीएमसी रेफर
कोठीपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 07:38 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 07:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : बिलासपुर-स्वारघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ते कोठीपुरा के तहत रट गांव की एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कोठीपुरा के पास पडने वाले रट गांव की निवासी गीता देवी पत्नी प्रेम ¨सह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके द्वारा जहर निकलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। आइजीएमसी में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें