विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kinnaur Accident: किन्नौर में अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे जा गिरी कार, दो की हुई मौत, 2 लोग घायल

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sun, 22 Jan 2023 04:01 PM (IST)

हिमाचल के किन्नौर में शनिवार देर रात एक कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की ...और पढ़ें

हिमाचल के किन्नौर में शनिवार देर रात एक कार सड़क से नीचे जा गिरी
हिमाचल के किन्नौर में शनिवार देर रात एक कार सड़क से नीचे जा गिरी

किन्नौर, एएनआई। हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ। हिमाचल के किन्नौर में शनिवार देर रात एक कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निचार स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी खनेरी अस्प्ताल में रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: हिमाचल सरकार ने 16 अधिकारियों का किया तबादला

100 मीटर गहराई में गिरी कार

डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, सड़क हादसा निचार तहसील के पास हुआ जिसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार नंबर एचपी 26-बी 4000 में सवार चार लोग देर रात भावानगर से निचार की ओर जा रहे थे। तभी अचानक एकलव्य स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे जा गिरी।

इस कार में चार लोग सवार थे। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य की निचार अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें आगे के इलाज के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Dharamshala: पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाया सेल्फी प्वाइंट, पौंग झील के मनोरम दृश्य होंगे क्लिक

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 47 साल के अमर सिंह और 58 साल के महबीर के रूप में हुई है। अन्य दो जिन्हें मामूली चोटें आईं, उनकी पहचान जगदेव और चंदर भगत के रूप में हुई। दोनों की उम्र 50 साल के आसपास है।