पर्यटक बस खाई में गिरी, 27 घायल
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर गरामौड़ा नामक स्थान पर एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 लोगों को उपचार के लिए एफआरयू अस्पताल नालागढ़ में ले जाया गया। वहां से 7 लोगों की गम्भीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। शेष मामूली घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरामोड़ा में एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 27 लोग घायल हो गए। इन्हें एफआरयू अस्पताल नालागढ़ ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सात गंभीर घायलों को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है और मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
पर्यटक बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे गरामोड़ा स्थित टोल टैक्स बैरियर से आगे अधिक उतराई होने पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। घटना का पता चलते ही टोल टैक्स बैरियर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान व तहसीलदार स्वारघाट डीआर यादव ने मौके पर जाकर राहत व कार्यों का जायजा लिया। स्वारघाट, टोबा व नयना देवी से काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में 108 एंबुलेंस खराब होने के कारण घायलों को इसकी सुविधा नहीं मिली।
एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान ने बताया प्रशासन की तरफ से घायलों के परिजनों को शीघ्र राहत राशि दी जाएगी। डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने बताया चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायलों की सूची
चालक दर्शन ¨सह पुत्र नुरातू निवासी सरकाघाट, अनिल कुमार पुत्र रत्न ¨सह रोहतक, यश चौधरी पुत्र जगीर ¨सह भरतपुर राजस्थान, शेरिफ पुत्र टे¨रग कसोल कुल्लू, रितिक पुत्र अनिल कुमार जरी कुल्लू, पल्लवी पुत्री अनिल कुमार जरी कुल्लू, शीतल पुत्री अजय शर्मा जरी कुल्लू, शगुन पत्नी हिमांशु कुल्लू, हिमांशु पुत्र उत्तम चंद बराण कुल्लू, रोहित राजपूत पुत्र वरुण ¨सह गुजरात, अनुकेत बोध पुत्र धर्मकीर्ति बोध दिल्ली, सृष्टि देवनाथ पुत्री शुकांत देवनाथ पश्चिम बंगाल, निशांत ठाकुर पुत्र संजीव कुमार औट मंडी, सुंदर ¨सह व रूप सिंह पुत्र लाल चंद कुल्लू, राहुल पुत्र उत्तम ¨सह कुल्लू, अजय कुमार पुत्र प्रकाश हरिद्वार, विवेक पांडे पुत्र अनिल कुमार उत्तराखंड, तनुज पुत्र सुनील दिल्ली, सचिन पुत्र एसएस रावत दिल्ली, ¨प्रस पुत्र प्रीतम दिल्ली, आशीष कुमार पुत्र राजीव शर्मा, चैतन्य कुलकर्णी पुत्र प्रदीप पुणे महाराष्ट्र, भाग्यश्री पत्नी चैतन्य पुणे महाराष्ट्र, मुस्कान शर्मा पुत्री शिव प्रसाद शर्मा कुल्लू, तनवी पुत्री ललित सूद रानीखेत उत्तराखंड, राजप्रीत ¨सह पुत्र निर्मल ¨सह निवासी लुधियाना।