Move to Jagran APP

कंदरौर से बिलासपुर पहुंची तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : नए भारत के संकल्प को लेकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 08:18 PM (IST)
कंदरौर से बिलासपुर पहुंची तिरंगा यात्रा
कंदरौर से बिलासपुर पहुंची तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : नए भारत के संकल्प को लेकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई में सोमवार को कंदरौर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर बाइकों पर बिलासपुर पहुंचे। अनुराग ठाकुर कंदरौर से बिलासपुर तक यात्रा में मोटरसाइकिल चलाकर लाए। उनके साथ पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी शामिल रहे। बिलासपुर पहुंचकर पूरे शहर की परिक्रमा करने बाद यात्रा स्थानीय परिधि गृह पहुंची, जहां अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में चल रही है, जो कि आजादी के 70 वर्ष पूरी होने पर भाजपा द्वारा निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को तिरंगे की ताकत का जज्बा पैदा करना है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को 80 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भ्रष्ट सरकार की कारगुजारियों और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों को घर-घर जाकर अवगत करवाएं। इस अवसर पर विक्रम शर्मा, सुभाष शर्मा, शिव पाल मनहंस, शशि शर्मा, रूपलाल ठाकुर, केहर ¨सह, राजू दबड़ा, अश्वनी डोगरा, तुषार डोगरा, दिनेश कुमार व रोशन ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.