सलाओं स्कूल के मेधावी किए सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलाओं का वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:14 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भराड़ी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलाओं में शुक्रवार को वार्षिक समारोह मनाया। प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में एसएमसी प्रधान अति देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने मेधावी और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तरसेम सिंह पठानिया, आजाद चंद वर्मा, अमरनाथ डोगरा, जगदीश सिंह, प्रेम लाल, नरेश धीमान, लेख राम, रूपलाल, संतोष कुमार, पंचायत प्रधान सुलक्षणा पठानिया, उपप्रधान पंकज शर्मा, प्यार सिंह, प्रकाश धीमान, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें