बैहरन गांव में एक करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम
बिलासपुर जिला का दूसरा सबसे बड़ा खेल स्टेडियम उपमंडल झंडूता ग्राम पंचायत बैहना ब्राह्मणा के गांव बैहरन में बनाया जाएगा। इस स्टेडियम पर एक करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। यह स्टेडियम विभिन्न सुविधाओं से लैस होगा। स्टेडियम के निर्माण से
संवाद सहयोगी, झंडूता : जिले में दूसरा सबसे बड़ा खेल स्टेडियम उपमंडल झंडूता की पंचायत बैहना ब्राह्मणा के गांव बैहरन में बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टेडियम में 200 मीटर ट्रैक, हैंडबॉल, बैड¨मटन व हॉकी आदि खेलें खेली जा सकेंगी। इसके बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने की सुविधा मिलेगी। क्योंकि उन्हें खेलने के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं है।
2007 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खेल मंत्री रहे राम लाल ठाकुर ने स्टेडियम का शिलान्यास किया था। लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब विधायक जीत राम कटवाल ने स्टेडियम को बनाने का जिम्मा लेते हुए काम जोर-शोर से शुरू करवा दिया है। खेल विभाग को इसके लिए अभी तक 20 लाख दिए जा चुके हैं। स्टेडियम का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के तीन दिसंबर को झंडूता दौरे के दौरान करवाया जाएगा। विधायक ने स्टेडियम निर्माण स्थल का दौरा करने के बाद कहा यह उपमंडल झंडूता के लिए बड़ी उपलब्धि है।
जिला खेल प्रभारी श्याम लाल कौंडल ने बताया स्टेडियम बनाने के लिए खेल विभाग के पास पहली किस्त 20 लाख आ चुकी है। स्टेडियम निर्माण की अनुमानित लागत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।