सेवा भारती ने घुमारवीं अस्पताल में बांटे फल व दूध
सेवा भारती बिलासपुर इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार को घुमारवीं अस्पत
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 04:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 06:55 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बम्म : सेवा भारती बिलासपुर इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार को घुमारवीं अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारो को दूध, फल बांटे तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। जिला सचिव मिलखी राम ने बताया कि सेवा भारती बिलासपुर पिछले लगभग 15 वर्ष से समाजसेवा में जुटी है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज को स्वावलंबन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। असहाय लोगों की आर्थिक मदद करना भी मुख्य उद्देश्य है। इस बार संस्था नौ सितंबर के बजाए 13 को माता संतोषी हारकुकार मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगी। इस अवसर पर घुमारवीं क्षेत्र के संयोजक जगदीश चंद तथा अन्य पदाधिकारियों बलदेव राज, राजेंद्र कुमार, बलराम, दिलवान ¨सह राणा उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें