बंबर की अपनी ही पार्टी में कोई पूछ नहीं : भाजपा
संवाद सहयोगी बिलासपुर शुक्रवार को भाजपा सदर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक ब
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : शुक्रवार को भाजपा सदर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर द्वारा सदर के विधायक सुभाष ठाकुर पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निदा की है।
सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, पवन ठाकुर, मंडल मुख्य प्रवक्ता मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, सुरजीत, अमर ठाकुर, उर्मिला कौशल, संयुक्त सचिव रूप लाल शर्मा, विमला देवी, कमलेश भारद्वाज, रामलोक ठाकुर, कोषाध्यक्ष अंजना शर्मा, मीडिया प्रभारी विकास भारद्वाज सहमीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर आदि ने कहा कि अगर पूर्व विधायक ने भविष्य में फिर कभी बिना किसी आधार के कोई टिप्पणी की तो भाजपा उन्हें सबक सिखाएगी।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि बंबर ठाकुर ये भूल चुके हैं कि उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस के कार्यकाल में बंबर ठाकुर पर दो सौ करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप प्रेस काफ्रेंस करके लगाए थे जिसका कोई स्पष्टीकरण आज तक बंबर नहीं दे सके हैं।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि बंबर ठाकुर को इनकी कांग्रेस पार्टी में भी कोई नहीं पूछ रहा है। ऐसे में पूर्व विधायक का मानसिक संतुलन बिगड़ना लाजमी है।
वहीं पूर्व विधायक अपने कार्यकाल में सदर में कोई भी कार्य नहीं करवा पाए हैं जिस कारण उनको लोगों ने उन्हें नकार दिया। अब अपने हाथों से राजनीतिक जमीन खोने के बाद बंबर ठाकुर किसी तरह से खुद को सुर्खियों में बनाए रखने की कोशिश में जुटे रहते हैं लेकिन उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं देता है।