रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की घातक बॉलिंग के आगे हिमाचल की टीम सस्ते में सिमटी, मुंबई के खिलाफ खराब प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में मुंबई के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां तुषार देशपांडे ...और पढ़ें

तुषार देशपांडे ने हिमाचल के खिलाफ शानदार बॉलिंग की।
HighLights
मुंबई के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की खराब शुरुआत।
तुषार देशपांडे ने 4 विकेट लेकर हिमाचल को झकझोरा।
कप्तान मान और कालटा ने जुझारू पारियां खेलीं।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में क्रिकेट ग्राउंड लुहणू बिलासपुर में मुंबई के खिलाफ घरेलू टीम हिमाचल प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिया है। मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर से ही हिमाचल के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। पूरी टीम 140 रन पर ही ढेर हो गई।
खासकर तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हिमाचल के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। देशपांडे ने 4 अहम विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने हिमाचल की टीम को बैकफुट पर ला दिया।
मोहित और डिसूजा ने भी चटकाए विकेट
मोहित अवस्थी और सिल्वेस्टर डिसूजा ने भी देशपांडे का अच्छा साथ दिया और एक-एक विकेट हासिल किए। मुंबई के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी की और हिमाचल के किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया।
कप्तान पुखराज मान और विकेटकीपर वैभव कालटा की जुझारू पारी
हिमाचल के लिए कप्तान पुखराज मान और विकेटकीपर वैभव कालटा ने कुछ प्रतिरोध दिखाया। मान ने 49 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल थे। वहीं, कालटा ने भी 49 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने भी छह चौके जमाए। इन दोनों की जुझारू पारी के चलते हिमाचल ने 100 रनों का आंकड़ा पार किया।
140 पर पूरी टीम ढेर
दोपहर तक ही हिमाचल की टीम आलआउट हो गई। पूरी टीम 140 रन ही बना पाई। मुंबई के गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन को देखते हुए हिमाचल की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।बनाना एक बड़ी चुनौती होगी।
