रोपवे से नयनादेवी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : रणधीर
सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नयनादेवी और आनंदपुर साहब को जोड़ने वाले रो
संवाद सहयोगी, नयनादेवी : सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नयनादेवी और आनंदपुर साहब को जोड़ने वाले रोपवे का समझौता एक ऐतिहासिक समझौता है। दोनों तीर्थ स्थल धार्मिक पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभर कर सामने आएंगे। यह बात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने श्री नयनादेवी विश्राम गृह में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि इस रोपवे के बनने से श्री नयना देवी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह के बीच में जो एएमयू साइन हुआ है उसेके मुताबिक यह प्रोजेक्ट लगभग 250 करोड रुपये की लागत से बनेगा। यह लगभग तीन साल में पूरा किया जाएगा। भाजपा ने इसे पहले ही अपने घोषणापत्र में शामिल किया था कि जब भाजपा सरकार आएगी तो फिर से नयना देवी आनंदपुर साहब रोपवे का समझौता किया जाएगा। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुछ ही माह के अंदर जहां पर इस प्रोजेक्ट पर बातचीत शुरू की वहीं पर उन्होंने इसे सिरे चढ़ाते हुए पंजाब सरकार के साथ एमओयू साइन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह बनकर तैयार होगा और श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में धूमल सरकार थी उस समय भी यह समझौता हुआ था लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्तारूढ़ होते ही इसे रद कर दिया था। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हुई है और एक बार फिर यह समझौता हुआ है। यह दर्शाता की भाजपा हमेशा हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प रही हैं