राजीव शर्मा को कनिष्ठ अभियंता संघ की कमान
किसान भवन बिलासपुर में रविवार को हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के राज्यस्तरीय चुनाव पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रेम अमरेट की अध्यक्षता में करवाए गए हुए।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : किसान भवन बिलासपुर में रविवार को हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के राज्यस्तरीय चुनाव पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रेम अमरेट की अध्यक्षता में करवाए गए हुए। सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में बिलासपुर के जिलाध्यक्ष रहे राजीव कुमार शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी गई। इस चुनाव में प्रदेशभर से आए कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी कार्यकारिणी में सोलन जिला से संबंध रखने वाले जेएल कांटा को महासचिव बनाया गया जबकि हमीरपुर के विजय कुमार धीमान को अतिरिक्त महासचिव बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम पराशर कांगड़ा, कुलदीप शर्मा मंडी, भीमसेन नेगी किन्नौर तथा रजनीश ऊना को शामिल किया गया। शिमला के राजीव चौहान को वित्त सचिव बनाया गया।
बिलासपुर के संजय शर्मा को प्रेस का दायित्व सौंपा गया जबकि शिमला के रवि को संगठन सचिव बनाया गया। इसके अलावा कुल्लू के भाग सिंह राणा, नूरपुर के उमेंद्र तथा ऊना के दीपक भारद्वाज को संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम अमृत, सीताराम ठाकुर और रविद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही कनिष्ठ अभियंताओं की समस्याओं एवं मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से प्रस्तुत कर उन्हें पूरा करवाना और समस्याओं का निराकरण करवाना उनका उद्देश्य रहेगा।