संत निरंकारी सेवादल ने स्वारघाट में उखाड़ी भांग
संत निरंकारी सेवा दल स्वारघाट तथा स्थानीय पुलिस के संयुक्त रूप से च
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : संत निरंकारी सेवा दल स्वारघाट तथा स्थानीय पुलिस के संयुक्त रूप से चलाए भांग उखाड़ो अभियान एसडीएम अनिल चौहान ने मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट से आगाज किया। स्वारघाट बाजार के आसपास खाली पड़ी जमीन में उगी भांग के पौधों को उखाड़ा कर नष्ट किया गया। एसडीएम ने स्वारघाट बाजार का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं, होटल व ढाबा मालिकों को गंदगी न फैलाने के निर्देश दिए। चेताया कि अगर कोई गंदगी फैलाता दिखा तो उसके खिलाफ सख्ती कार्रवाई होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि अपने घरों के आसपास उगे भांग के पौधों को नष्ट करें। क्षेत्र के युवक मंडलों, महिला मण्डलों तथा स्वयं सहायता समूहों का आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भांग के पौधों को उखाड़। इस अवसर पर एएसआइ रविन्द्र ¨सह, सहदेव ¨सह, मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट के ¨प्रसिपल राम आसरा ठाकुर, संत निरंकारी सेवादल से तिलक राज तथा राम किशन ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।