विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के बिलासपुर की जेल में हरियाणा के कैदी ने की आत्महत्या, दीपावली पर फंदा लगाकर दी जान

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:17 PM (IST)

दीपावली के दिन मुक्त कारागार जबली में बंद परवेश कुमार ने अपनी बैरक के अंदर लोहे के एंगल से अंगोछा बांधकर फंदा लगा लिया।

जेल में हरियाणा के कैदी ने की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो

जेल में हरियाणा के कैदी ने की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो

संवाद सहयोगी, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मुक्त कारागार जबली में एनडीपीएस मामले में सजा भुगत रहे एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत कैदी की पहचान 27 परवेश कुमार निवासी कम्बुपुरा, डाकघर मधुबन, तहसील एवं जिला करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। परेवश एनडीपीएस मामले में 10 मई, 2025 से सजा भुगत रहा था।

दीपावली के दिन मुक्त कारागार जबली में बंद परवेश कुमार ने अपनी बैरक के अंदर लोहे के एंगल से अंगोछा (कंधे पर रखने वाला कपड़ा) बांधकर फंदा लगा लिया। जेल कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसे तत्काल फंदे से उतारकर उपचार के लिए एम्स कोठीपुरा ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेल के मुख्य वार्डर सुनील कुमार और वार्डर चमन लाल की निगरानी में शव का निरीक्षण किया। मामले की न्यायिक जांच के लिए बिलासपुर कोर्ट के न्यायाधीश को जांच का जिम्मा सौंपा है।

आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल

सोमवार को न्यायाधीश की देखरेख में मृत कैदी के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परवेश एनडीपीएस मामले में सजा भुगत रहा था। ऐसे में जेल की बैरक के अंदर हुई इस घटना ने कैदियों की निगरानी और जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

कैदी परवेश की मृत्यु के मुख्य कारणों का जांच के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। सारे मामले की जांच न्यायाधीश की देखरेख में की जा रही है।

- निशांत कुमार, सहायक जेल अधीक्षक, बिलासपुर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।