Move to Jagran APP

109 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 62900 पौधे

स्वारघाट की तंबौल पंचायत के स्योता गांव में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 06:35 AM (IST)
109 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 62900 पौधे
109 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 62900 पौधे

संवाद सहयोगी, स्वारघाट : स्वारघाट की तंबौल पंचायत के स्योता गांव में रविवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में वन विभाग द्वारा 23 स्थान चिह्नित किए गए हैं। यहां वन विभाग 109 हेक्टेयर भूमि पर 62900 औषधीय पौधों का रोपण करेगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष कुछ शरारती तत्व जानबूझ कर  जगलों को आग लगा देते हैं जिससे जंगल तबाह हो जाते हैं और सभी छोटे छोटे पौधे नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग के इस पांच दिवसीय अभियान में विभिन्न औषधीय पौधे जिनमें हरड़, बेहड़ा, आंवला, चीड़ वाजा का रोपण किया जाएगा।

loksabha election banner

तंबोल पंचायत के स्योता गांव में 10 हेक्टेयर भूमि में महिला मंडल स्योता, महिला मंडल धुनसाई व खुंडगल महिला मंडल  की सभी पदाधिकारियों सहित निरंकारी मंडल कुलाह के सभी सदस्यों ने पौधा रोपण किया। इस पौधारोपण अभियान में चार महिला मंडल अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनको प्रोत्साहन राशि 11000 हजार भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी बिलासपुर सरोज पटेल, एसीएफ सुकलभ शर्मा, जिला परिषद के चेयरमैन अमरजीत सिंह बंगा, जगातखाना पंचायत के पूर्व प्रधान देवीराम ठाकुर, जुखाला ब्लॉक के प्रधान बाबू राम ससोधिया, टरवाड़ पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी, श्री नयना देवी जी ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान रणजीत सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस श्री नयना देवी जी के प्रधान सतीश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य नरवीर सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.