पांच महिलाएं उम्मीदवार, सभी उच्च शिक्षित
संवाद सहयोगी भराड़ी उपतहसील भराड़ी के तहत लैहड़ी सरेल बीडीसी वार्ड सदस्य का पद महिला
संवाद सहयोगी, भराड़ी : उपतहसील भराड़ी के तहत लैहड़ी सरेल बीडीसी वार्ड सदस्य का पद महिला के लिए आरक्षित है। इसमें पांच महिलाएं उम्मीदवारी के लिए उतरी हैं। जोकि स्वच्छ छवि, सुशिक्षित व ईमानदार महिलाएं हैं। हर उम्मीदवार के अपने-अपने दावे हैं जिन्हें वे निभाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कह रही हैं। इस संबंध में महिला उम्मीदवारों से बातचीत की गई।
पहली उम्मीदवार प्रमिला देवी जोकि पोल साइंस में एमए हैं, पहली बार बीडीसी सदस्य की उम्मीदवार है। इन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीडीसी वार्ड लैहड़ी सरेल के सभी गांवों का समान विकास करवाया जाएगा।
दूसरी उम्मीदवार रेणुका लखनपाल जो कि एमटेक हैं, अपनी पढ़ाई के बाद दो वर्ष प्राइवेट संस्था में सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में अपने पति द्वारा स्थापित एनर्जी सेंटर की फर्म में भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बजट बीडीसी वार्ड के लिए उपलब्ध होगा उसे पारदर्शिता से विकास कार्यो में लगाया जाएगा। उन्होंने बीडीसी सदस्य को जो भी मानदेय होगा, उसे पंचायत के विकास कार्यो में लगाने की बात कही।
तीसरी उम्मीदवार सरला देवी पूर्व में महिला मंडल प्रधान रही हैं। बीडीसी सदस्य के लिए पहली बार उम्मीदवार हैं। उन्होंने दावा किया कि जो बीडीसी सेल्फ में बजट आता है उसका सही उपयोग किया जाएगा।
उम्मीदवार सोनी देवी ग्रेजुएट हैं पहली बार बीडीसी सदस्य की उम्मीदवार हैं। उन्होंने विकास कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही और कहा कि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
पांचवीं उम्मीदवार कमलेश कुमारी भी ग्रेजुएट हैं। वर्तमान में जायका के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप डुमेहर की प्रधान हैं। इन्होंने लैहड़ी सरेल वार्ड के विकास कार्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।