स्वयंसेवियों को बताए आयुर्वेद पद्धति के गुण
राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शैक्षणिक सत्र में आयुर्वेद डॉ. अमरनाथ ने आयुर्वेद के विषय में बहुमूल्य जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद आज के समय में भारत की जरूरत बन गई है। आयुर्वेद भारत की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेदा में भूजिस्ठा, करपाला, अमरूद, अर्जन, अनार आंवला, खैर और अमृता जैसे
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शैक्षणिक सत्र में आयुर्वेद डॉ. अमरनाथ ने आयुर्वेद विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद आज के समय में भारत की जरूरत बन गई है। आयुर्वेद भारत की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेदा में भूजिस्ठा, करपाला, अमरूद, अर्जन, अनार आंवला, खैर और अमृता जैसे पौधों से औषधियां बनती हैं। वर्तमान में असंतुलित खान-पान से लोग बीमार हो रहे हैं। आयुर्वेद का मतलब ही सही खान-पान है। इस मौके पर प्रोफेसर पीएल जनेऊ और प्रोफेसर मनोरमा चौहान भी उपस्थित रहे।