तड़ौन-तरघेल सड़क का विस्तार किया जा रहा : राजेंद्र गर्ग
हिमाचल प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेज मिलना यहां के लोगों के लिए
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेज मिलना यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह बात विधायक राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायत तड़ौन के गांव रोपड़ी में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चार नए मेडिकल कॉलेज खुलने से अब जरूरतमंद लोगों को पीजीआइ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
कंदरौर-तरघेल राष्ट्रीय राजमार्ग बनकर लगभग तैयार हो चुका है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विकास निरंतर होता चला जा रहा है। तड़ौन-तरघेल मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण होगा तथा जिस स्थान पर अंधे मोड़ तथा ब्लैक स्पॉट हैं, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से इस सड़क के ऊपर जहां जहां आवश्यकता होगी वहां पर क्रैश बैरियर स्थापित किए जाएंगे। मुख्य सड़क तड़ौन से रोपड़ी सड़क को जल्द ही पक्का किया जाएगा। इसके लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति की गई है। इस सड़क पर यदि और भी धनराशि की आवश्यकता होगी तो मुहैया करवाई जाएगी।
राजेंद्र गर्ग ने बिजली की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इन क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या का निराकरण नहीं किया गया। भाजपा के शासनकाल में लोगों की समस्या भी दूर कर दी जाएगी। उन्होंने गांव बलोटा में बिजली का ट्रांसफार्मर स्थापित करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल रोपड़ी के भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तथा श्मशानघाट पर शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामप्रकाश पटियाल, मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष धनीराम सोंखला, ग्राम विकास समिति के प्रधान मनोज कुमार, अमीचंद, सुषमा देवी, बक्शी राम, सूबेदार अमरचंद, दिलीप ¨सह, राजेश ठाकुर रघुनाथ, रणजीत ¨सह, लाल ¨सह, प्रकाश, रोशन लाल, अमरजीत, बलदेव, कांता देवी, आशा देवी, प्यारो देवी, लता देवी, बलवीर ¨सह आदि उपस्थित थे।