Move to Jagran APP

रसायनों के इस्तेमाल से बंजर हो रही भूमि

एकल अभियान भाग बिलासपुर अंचल घुमारवीं संच पाल्टी के ग्राम पपलाह में ग्राम प्रमुखों के अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 03:59 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:16 AM (IST)
रसायनों के इस्तेमाल से बंजर हो रही भूमि
रसायनों के इस्तेमाल से बंजर हो रही भूमि

संवाद सहयोगी, भराड़ी : एकल अभियान भाग बिलासपुर के तहत पपलाह में ग्राम प्रमुखों का अभ्यास वर्ग हुआ। अभ्यास वर्ग में ग्राम प्रमुखों को एकल बाम बनाने की विधि सिखाई। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुदीन सत 75 ग्राम, अजवाइन सत 50 ग्राम, भीम सेन कपूर 25 ग्राम और पेट्रोलियम जैली 500 ग्राम का प्रयोग किया जाता है। यह तीनों सामग्री दुकान में मिल जाती है।

loksabha election banner

अंचल गतिविधि प्रमुख बलवीर सिंह ने बताया कि हम सभी ने रासायनिक खाद व दवाएं डाल कर भूमि के अंदर के कीटाणु खत्म कर दिए हैं, जिससे भूमि बंजर बनती जा रही है। एक देशी गाय के गोबर में 3000 से 5000 हजार करोड़ जीवाणु पाए जाते हैं, जबकि भैंस के गोबर में 70 से 75 लाख जीवाणु ही पाए जाते हैं। हम अपने गांव में जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सभी ग्राम प्रमुख से अपने गांव मे इन योजनाओं को प्रमुखता से प्रयोग करने का आह्वान किया, जिसपर सभी ने सहमति जताई। अभ्यास वर्ग में अंचल अभियान प्रमुख कर्म चंद, अंचल गतिविधि प्रमुख बलवीर सिंह, संच प्रमुख संच पाल्टी पुष्पेंद्र कुमार, ग्राम प्रमुख रिखी राम, संच समिति अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जगदीश सिंह, कर्म सिंह, जगत राम, रीता देवी, आशा देवी, लक्ष्मण राम, सुरजीत सिंह, गोरखू राम, मुकेश लता, कुलदीप कुमार, कृष्ण लाल, गंगा देवी, सुमन देवी, मीना देवी, मोनिका देवी, रेनू कुमारी ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.