विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के बिलासपुर में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी भीषण आग, 6 से अधिक वाहन जलकर राख

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:07 AM (IST)

घुमारवीं के बल्लू में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लग गई, जिससे आधे दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ...और पढ़ें

घुमारवीं के बल्लू में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग।

घुमारवीं के बल्लू में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग।

HighLights

  1. घुमारवीं के बल्लू में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी आग

  2. आधे दर्जन से अधिक ट्रैक्टर जलकर हुए खाक

  3. दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा, कारण अज्ञात

जागरण संवाददाता, घुमारवीं। घुमारवीं के नजदीक बल्लू में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर एजेंसी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया।

दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।