महिला मंडल करंगुई ने छेड़ा सफाई अभियान
संवाद सूत्र, बम्म : बम्म पंचायत में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महिला मंडल करंगुई ने सफाई अभियान छ
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 04:43 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 04:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, बम्म : बम्म पंचायत में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महिला मंडल करंगुई ने सफाई अभियान छेड़ा। पंचायत प्रधान अंजना शर्मा की अध्यक्षता में अभियान का आगाज हुआ। इस दौरान बावड़ियों, रास्तों की साफ सफाई की गई। रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों की कांट-छांट की गई। पेयजल स्रोतों मे ब्ली¨चग पाउडर डाला गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि यदि हमारा आसपड़ोस साफ सुथरा होगा तो हमारी आने वाली पीढि़यां गंदगी से होने वाली बीमारियों से बची रहेंगी। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान रमा देवी, वार्ड सदस्य ज्ञानचंद, कोषाध्यक्ष प्रेमलता तथा सदस्यों में रमा देवी रीता देवी,अनीता देवी, प्रकाशो देवी, सुषमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें