विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Landslide: बिलासपुर में फोरलेन पर पहाड़ी से पत्थरों की बरसात, ट्रक पर गिरी भारी भरकम चट्टान, VIDEO

Published: Sun, 24 Aug 2025 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2025 07:03 PM (IST)

Landslide in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में लगातार बारिश के कारण कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भूस्खलन हुआ। थापना के ...और पढ़ें

बिलासपुर में थापना के पास पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और ट्रक पर गिरी चट्टान। जागरण
बिलासपुर में थापना के पास पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और ट्रक पर गिरी चट्टान। जागरण

HighLights

  1. फोरलेन पर पत्थर गिरने से यातायात बाधित |
  2. बिलासपुर में चट्टान गिरने से ट्रक क्षतिग्रस्त |
  3. खराब मौसम में यात्रा से बचने की सलाह |

जागरण टीम, स्वारघाट/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में नुकसान हो रहा है। भारी वर्षा के कारण कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना के समीप पहाड़ी से पत्थरों की बारिश होने लगी। इस कारण मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई। 

बिलासपुर के थापना में फोरलेन पर ही चट्टान गिरने से एक ट्रक चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का पिछला हिस्सा चट्टान के नीचे बुरी तरह से मसल गया। हादसे में चालक को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। भारी भूस्खलन के कारण फोरलेन पर आवाजाही बाधित हो गई। 

मैहला में सुबह दो घंटे बंद रहा फोरलेन

फोरलेन पर मैहला के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण करीब दो घंटे तक यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहाड़ी से भारी भरकम मलबा आया

प्रशासन और एनएचएआई ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। लेकिन दोपहर बाद फिर से भारी वर्षा शुरू हो गई। जिस कारण पहाड़ी से अतिरिक्त मलबा आ गया। मलबे के कारण फिर से फोरलेन बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra: मणिमहेश मार्ग पर फिर भूस्खलन, प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा जारी की एडवायजरी, हजारों लोग रास्ते में, VIDEO

फोरलेन पर तैनात किए स्थानीय लोग

स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके। फाेरलेन प्रभावित होने के चलते पुराने नेशनल हाईवे (चंडीगढ़-मनाली मार्ग) से भी वाहनों को गंतव्य तक भेजा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में यात्रा से बचें और सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें।

नौणी के पास एक घंटा बंद रही आवाजाही

दोपहर बाद पुराने एनएच नौणी के पास वर्षा के कारण भूस्खलन हो गया था। जिससे एक घंटा वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। एक घंटे के बाद मार्ग को बहाल कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: चंबा में HRTC की लग्जरी बस पर भूस्खलन, सवार थे 30 यात्री, दो कारें भी आई चपेट में, VIDEO

यह भी पढ़ें- Himachal Flood: खड्ड का बहाव मुड़ने से इंदौरा में तबाही, घर पानी में डूबे; तिनकों की तरह बहे वाहन, VIDEO