यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बरमाणा में जाम कर रहा परेशान
एसीसी कारखाने के लिए रॉ मैटेरियल लेकर आने वाली गाड़ियों का जाम बरमाणा वासियों के लिए पिछले कई वर्षों से परेशानी का

संवाद सहयोगी, बरमाणा : एसीसी कारखाने के लिए रॉ मटीरियल लेकर आने वाली गाड़ियों का जाम बरमाणा वासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जाम के कारण कई बार तो स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी दिक्कत होती है। जाम के कारण बुजुर्गों को सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है। जिला बिलासपुर इंटक महासचिव अमरजीत का कहना है कि बरमाणा के लोगों ने कौड़ियों के दाम पर एसीसी कारखाने के लिए अपनी जमीनों का अधिग्रहण करवाया, ताकि उनको और उनके परिवार वालों को राहत के तौर पर इस कारखाने से रोजगार मिले, लेकिन उसके बिल्कुल विपरीत इस कारखाने का शत प्रतिशत लाभ बाहर के लोगों को मिल रहा है, जबकि स्थानीय युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। जाम के कारण पहले भी बरमाणा कैंची मोड़ में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। फिर भी शासन व प्रशासन की आंखें नहीं खुली है। उनका कहना है कि अगर भविष्य में इस तरह का जाम लगा तो एनएच 21 को पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एसीसी प्रबंधन वर्ग तथा जिला प्रशासन की होगी।