लोकगीत प्रतियोगिता में हिमाचल को दूसरा स्थान
राष्ट्रीय एकत्रीकरण शिविर केरल में आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में भारत स्काउट एवं गाइड्स संस्था बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, भराड़ी : राष्ट्रीय एकत्रीकरण शिविर केरल में आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में भारत स्काउट एवं गाइड्स संस्था बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता केरल में 31 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें आठ स्काउट व आठ गाइड्स ने भाग लिया। टीम का नेतृत्व डीओसी मीनू पुंडीर व जिला प्रशिक्षण अधिकारी सलींद्र ¨सह ठाकुर ने किया। जिला स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण अधिकारी सलींद्र ¨सह ठाकुर ने बताया कि लोकगीत प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया है।