Move to Jagran APP

हिमाचल की हैंडबॉल महिला टीम ने जीता रजत पदक

46वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगता के फाइनल मुकाबले में रेलवे की टीम ने दो अंक से

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 06:20 PM (IST)
हिमाचल की हैंडबॉल महिला टीम ने जीता रजत पदक

46वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगता

loksabha election banner

के फाइनल मुकाबले में रेलवे की टीम ने दो अंक से दी शिकस्त

फोटो नंबर-9

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में संपन्न हुई 46वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगता में हिमाचल की टीम ने रजत पदक हासिल किया। हिमाचल का फाइनल मुकाबला भारतीय रेलवे के साथ हुआ।

मुकाबले में हिमाचली लड़कियों को रेलवे ने 27-25 से पराजित किया। हिमाचल की ओर से खेल रही मेनिका ने 10 व निधि ने 8 गोल किए। जबकि, दीपा ने 5 तथा शालिनी व प्रियंका ने 1-1 गोल दागा।

टीम के मैनेजर व हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रवक्ता कर्ण चंदेल तथा कीच स्नेहलता ने बताया कि फाइनल मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। कभी हिमाचल एक गोल से आगे, तो कभी रेलवे। लेकिन, आखिर में 2 गोल की बढ़त लेकर रेलवे ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। हिमाचल टीम की गोलकीपर दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उधर, हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंद किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनीष राणा, शिमला हैंडबॉल संघ के प्रधान डॉ. राजकुमार, सिरमौर हैंडबॉल संघ के प्रधान हीरा ¨सह, सचिव वीरेंद्र शर्मा, मंडी हैंडबॉल संघ के सचिव विनोद गुलेरिया, कांगड़ा हैंडबॉल संघ के सयुंक्त सचिव संजीव कुमार, किन्नौर हैंडबाल संघ के महासचिव चतर ¨सह, प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपप्रधान अशोक भुट्टो, आशीष ढिल्लों, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मोंटी शर्मा, प्रदेश संघ के कार्यकारी सदस्य संजय कौशल सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने रजत पदक जीतने पर हिमाचल की टीम को बधाई दी है।

जीत पर चलाए पटाखे.

राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगता में हिमाचल की टीम द्वारा रजत पदक जीतने की खुशी में हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ ने अतिशबाजी की। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा, सीईओ डॉ. प्रवेश शर्मा व अंशुल शर्मा सहित अन्य सदस्य व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.