दहेज प्रताड़ना पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज
उपमंडल घुमारवीं की लुहारड़ा पंचायत में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। घुमारवीं थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 49
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : उपमंडल घुमारवीं की लुहारड़ा पंचायत में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि तीन वर्ष पहले ही उसकी शादी घुमारवीं की तल्याणा पंचायत के लुहारड़ा गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद से उसका पति और घर के अन्य परिजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। पति के अलावा उसके घर के अन्य लोग भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला की शिकायत पर घुमारवीं थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।