Move to Jagran APP

किसानों ने घूमा गुरुकुल कुरुक्षेत्र का कृषि फार्म

जिला बिलासपुर के दो दर्जन से अधिक प्रगतिशील किसानों ने मृदा परीक्षण अधिकारी डॉ. प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म का दौरा किया। गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त ¨सह सैनी व सह प्राचार्य शमशेर ¨सह के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल कृषि विशेषज्ञों, किसानों तथा महिलाओं ने कृषि फार्म का अवलोकन करने के बाद यह माना कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत गुरुकुल के कृषि फार्म के बारे में जो मंचों के माध्यम से कहते है, वास्तव में यहा उस पर अमल हुआ है। गुरुकुल का कृषि फार्म कम लागत प्राकृतिक कृषि का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वे कम लागत प्राकृतिक कृषि मॉडल को न केवल अपनाएंगे बल्कि

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 03:50 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 03:50 PM (IST)
किसानों ने घूमा गुरुकुल कुरुक्षेत्र का कृषि फार्म
किसानों ने घूमा गुरुकुल कुरुक्षेत्र का कृषि फार्म

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : जिला बिलासपुर के करीब 24 प्रगतिशील किसानों ने मृदा परीक्षण अधिकारी डॉ. प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म का दौरा किया। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत ¨सह सैनी व सह प्राचार्य शमशेर ¨सह के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल कृषि विशेषज्ञों, किसानों तथा महिलाओं ने कृषि फार्म का अवलोकन करने के बाद कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत गुरुकुल के कृषि फार्म के बारे में जो मंचों के माध्यम से कहते हैं, वास्तव में यहां उस पर अमल हुआ है। गुरुकुल का कृषि फार्म कम लागत प्राकृतिक कृषि का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वे कम लागत प्राकृतिक कृषि मॉडल को न केवल अपनाएंगे बल्कि जहां संभव होगा, लागू करवाने का प्रयास करेंगे।

loksabha election banner

गुरुकुल के प्रधान कुलवंत ¨सह सैनी, प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर ¨सह ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ. प्रकाश ठाकुर, प्रगतिशील किसान बलदेव, रणवीर, सुखदेव, बीरबल, शंकर, कमला देवी, रवि देवी, लक्ष्मी देवी, सोमा देवी, मीना ठाकुर, अंजना ठाकुर आदि को आचार्य देवव्रत की प्राकृतिक खेती पर आधारित पुस्तक भेंट की। इस मौके पर मुख्य लेखा अधिकारी सतपाल ¨सह व लिपिक अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.