Move to Jagran APP

कांग्रेस की शक्ति एप से पहले चरण में जुड़े 500 कार्यकर्ता

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लगभग 5 सौ कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की शक्ति ऐप के प्रथम चरण में जुड़े हैं। शक्ति ऐप के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी समस्याएं सीधे राहुल गांधी तक भेज सकते हैं। इसके अलावा कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याएं भी ऐप के माध्यम से

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 04:15 PM (IST)
कांग्रेस की शक्ति एप से पहले चरण में जुड़े 500 कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, बरठीं/झंडूता : झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लगभग 500 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की शक्ति एप के प्रथम चरण में जुड़े हैं। इस एप के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी तथा अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक भेज सकते हैं। यह जानकारी विधानसभा क्षेत्र झंडूता के पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ. बीरूराम किशोर व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ओम प्रकाश चन्देल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह बरठीं में हुई बैठक में दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता अब सीधे पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को सीधे पार्टी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दे सकेंगे। इस एप के प्रति झंडूता कांग्रेस कार्यकारिणी लोगों को जागरूक करेगी। भ्रष्टाचारी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति इस एप के माध्यम से जन-जन को जागरूक करेगी। उन्होंने स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल को भी खरी खोटी सुनाई। कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीद थी कि प्रशासनिक अधिकारी उनका विधायक बना है तथा वे उनकी समस्याओं को प्रमुखता से हल करेंगे लेकिन जनता उनके एक साल के कार्यकाल में ही काफी ¨चतित हो चुकी है। इस अवसर पर गुरदास सूमन, बलोह पंचायत प्रधान परमजीत धीमान, बडगांव के पूर्व प्रधान निक्का राम, घंडीर के पूर्व प्रधान विजय कौशल, कला चंदेल, सतीश चंदेल, सुधीर सुमन, सुखदेव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.