बाड़ी चौक में 65 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
घंडालवीं पंचायत के बाड़ी चौक में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इसमें विधायक राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रभात कुमार ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इस दौरान 65 नए सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि एक राज्य दो झंडे और दो विधान अब बीती बात हो गई है। मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले से देशभर में जश्न है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद कानून व्यवस्था सेवाए भूमि सहित कई अन्य अधिकार केंद्र के पास होंगे। ऐसे में वहां भविष्य में राज्य सरकार की भूमिका बेहद सीमित हो जाएगी। दिल्ली की तरह यहां भी उपराज्यपाल की भूमिका अ
संवाद सहयोगी, भराड़ी : घंडालवीं पंचायत के बाड़ी चौक में बुधंवार को भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें विधायक राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रभात कुमार ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इस दौरान 65 नए सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि एक राज्य, दो झंडे और दो विधान अब बीती बात हो गई है। मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले से देशभर में जश्न है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद कानून व्यवस्था, सेवाएं भूमि सहित कई अन्य अधिकार केंद्र के पास होंगे। ऐसे में वहां भविष्य में राज्य सरकार की भूमिका बेहद सीमित हो जाएगी। दिल्ली की तरह यहां भी उपराज्यपाल की भूमिका अहम होगी।
इस मौके पर अमरनाथ धीमान, नवीन शर्मा, धनी राम सौंखला, रमेश कुमार, लाल सिंह, कश्मीर सिंह, राजेश शर्मा, राजेश कुमार, देवराज रणौत, कर्म चंद, ज्ञान चंद, ओम प्रकाश, सतीश कुमार, कृष्णु राम, प्रभात, पुरुषोत्तम, फैजलदीन, फूलां देवी व सदेश कुमारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।