कांग्रेस में नेतृत्व की जंग अभी भी जारी : रणधीर
विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के नेताओं में गुटबाजी देखने को मिल रही है। यह आरोप भाजपा नेता रणधीर शर्मा ने लगाए हैं।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के नेताओं में गुटबाजी देखने को मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर ¨सह सुक्खू में नेतृत्व की जंग साफ दिख रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अपने नेताओं की गुटबाजी को भी शांत रखने में असफल हुए हैं। यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शनिवार को बिलासपुर परिधिगृह में पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान बेहतर बजट का प्रावधान जनहित में किया है और सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में सौ अहम फैसलों पर निर्णय लिया है। रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनकी टीम ने विधानसभा में कांग्रेस नेताओं के हर प्रश्न का जवाब बखूबी दिया और सरकार की हर योजना जनता के हित में अमल में लाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए 30 नई योजनाएं ने चलाई हैं। रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा संगठन को सौ दिन में बेहतर कार्य करने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने कांग्रेस सरकार के दौरान सत्ता का दुरुपयोग किया और अधिक समय अपने मामलों को हल करने में लगाया। अक्सर वीरभद्र ¨सह शिमला से उड़नखटोले में बैठकर दिल्ली के चक्कर काटे लेकिन जब भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री के लिए उड़नखटोले इस्तेमाल में लाए जाते हैं तो कांग्रेस नेताओं को बुरा लगता है। इस दौरान जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा व भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।