Move to Jagran APP

हर रोज एक घंटा पार्टी को दें कार्यकर्ता : अनुराग

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बरठीं में भाजयुमो का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी एवं तीन बार सांसद रहे अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि के

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 06:42 PM (IST)
हर रोज एक घंटा पार्टी को दें कार्यकर्ता : अनुराग
हर रोज एक घंटा पार्टी को दें कार्यकर्ता : अनुराग

संवाद सहयोगी, बरठीं : झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बरठीं में भाजयुमो का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद रहे अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस सम्मेलन में भाजपा विधायक जीतराम कटवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जितना अधिक लोगों के साथ संपर्क कर उन्हें भाजपा कार्यकाल में हुए विकास कार्य से अवगत करवाएंगे तो निश्चित ही लोगों का रूझान उनकी ओर बढ़ेगा। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत करवाना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को 50 दिनों तक प्रतिदिन एक घंटा पार्टी को देना होगा तभी मोदी अगेन मिशन को सफलता मिल सकती है। पिछले पांच वर्षो में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश गौतम, सुभाष मिन्हास, दिनेश चंदेल, मनोज कुमार, पंकज शर्मा, राकेश ठाकुर, महेश सिपहिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन्हें किया गया सम्मानित

loksabha election banner

पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने वाले युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं धनंजय शर्मा, साहिल कौशल, अमन भड़ोल, आशीष गौतम, अभिषेक चंदेल, मनोज कुमार, रिजवान, अक्षय नीरज, अभिषेक, मिटू, राजीव, नंदकिशोर तथा अरविद को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.