विकास बने आजाद हिद क्रांतिकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष
आजाद हिद क्रांतिकारी पार्टी की विशेष बैठक आजाद हिद क्रांतिकारी पार्टी के कार्यालय बल्लू में स्थित मार्शल स्टेट में संपन्न हुई ।बैठक में अधिवक्ता विकास शर्मा को नवनिर्वाचित पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। पार्टी महासचिव ओंकार सिंह चंदेल ने बताया
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : आजाद हिद क्रांतिकारी पार्टी की विशेष बैठक आजाद हिद क्रांतिकारी पार्टी के कार्यालय बल्लू में स्थित मार्शल स्टेट में हुई। बैठक में अधिवक्ता विकास शर्मा को नवनिर्वाचित पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। पार्टी महासचिव ओंकार सिंह चंदेल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में करीब 120 पार्टी सदस्यों व अधिकारियों ने भाग लिया। ओंकार सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता आजाद हिद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक व अध्यक्ष प्रीतम मार्शल ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष कैप्टन कृपाल सिंह भगोरिया, मेंबर स्क्रीनिग कमेटी एवं सलाहकार दिनेश मार्शल, राज्य युवा प्रधान नरेश कुमार, जिला प्रधान मंडी कर्म सिंह चंदेल, अवतार सिंह, सलाहकार इंद्र सिंह चौहान, वेद कोर मार्शल, ईश्वर सिंह राणावत, जिला अध्यक्ष हमीरपुर हरनाम सिंह मेहला, ब्लॉक अध्यक्ष सलिद्र सिंह, जोगिद्रनगर से चंदन सेन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित हुए तथा बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी 2020 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन व आजाद हिद क्रांतिकारी पार्टी का स्थापना दिवस भारी हर्षोल्लास से बल्लू स्थित मार्शल स्टेट में मनाया जाएगा। नवनिर्वाचित पार्टी उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है। अधिक से अधिक लोगों को इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।